फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Samajwadi Party leader Akhilesh supporters.

समाजवादी पार्टी के अधिकांश नेता अखिलेश के समर्थक

Fri, 05 May 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 05 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party leader Akhilesh supporters.
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा अलग पार्टी बनाने पर अधिकांश सपाइयों ने इस निर्णय को गलत बताया है। सपाइयों का साफ कहना है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थक हैं।

विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष सुबोध नागर का कहना है कि समाजवादी पार्टी का आज की तरीख में मतलब अखिलेश यादव है। जिनके वह सिपाही हैं। हमेशा उनके लिए संघर्ष करेंगे।

शिवपाल यादव बेशक उनके चाचा हैं लेकिन उन्हें पार्टी और परिवार को बर्बाद करने का प्रयास जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए था। लगता है उन्होंने भाजपा की गोद में जाने के लिए यह पार्टी बनाई है।
विज्ञापन


समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य संजय गर्ग ने कहा है कि वह लोग अखिलेश यादव के साथ हैं तथा आगे भी उन्हीं के साथ रहेंगे। शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी अलग बनाकर अपना राजनीतिक जीवन गर्त में धकेल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के वरिष्ठ नेता अनिल आजाद ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम की शिवपाल यादव ने कोई पार्टी बनायी है। अगर ऐसा हुआ है तो दुर्भाग्यपूर्ण है। सपा के प्रवक्ता रहे पंडित राजेश शर्मा का कहना है कि वह तो मुलायम सिंह यादव के सिपाही हैं।


जैसा नेताजी का आदेश मिलेगा,वैसा करेंगे। हालांकि शिवपाल यादव को अलग पार्टी नहीं बनानी चाहिए थी। इससे परिवार के वर्चस्व को नुकसान होगा।

सपा के वरिष्ठ नेता संजय यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की सपा के इस समय एक मात्र स्तंभ हैं जिनको अधिकांश सपाइयों का समर्थन हैं। लगता है कि वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव को अपने बारे में कोई गलतफहमी हो गयी है जिस कारण उन्होंने पार्टी बनायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed