{"_id":"572a08df4f1c1bd6795cd387","slug":"salesmen-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के पैसे मांगने पर सेल्समैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के पैसे मांगने पर सेल्समैन को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 04 May 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
सेल्समैन को जमकर मारापीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पुलिस चौकी के नजदीक स्थित एक मॉडल शाप पर बुधवार की शाम चार बजे पांच युवकों ने पहुंचकर शराब मांगी। सेल्समैन के पैसे मांगने पर उसको जमकर मारापीटा और दुकान का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
बाद में चार बोतल अंग्रेजी शराब लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अतरपुरा चौपला पर स्थित रेलवे रोड पुलिस चौकी के पास एक मॉडल शॉप पर पवन कुमार सेल्समैन है।
विज्ञापन
करीब चार बजे पांच युवक दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन से शराब देने को कहा। उसने उनसे पैसे मांगे तो वे सभी नाराज हो गए। सेल्समैन को जमकर पीटा और शीशे तोड़ दिए। इसके बाद पांचों युवक वहां से चार बोतल अंग्रेजी शराब लेकर भाग गए।
विज्ञापन
बाद में सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध मेंपुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल यादव का कहना है कि इस तरह किसी भी दुकान पर वारदात करना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल युवकों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।