{"_id":"56f984854f1c1b6321f0014b","slug":"ruckus-after-rationing-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
राशन न मिलने पर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर हंगामा करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला सादकपुरा की महिलाओं ने तीन माह से नए राशन कार्ड न मिलने और राशन न बांटे जाने से क्षुब्ध होकर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर हंगामा किया। पूर्ति निरीक्षक के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह कलक्ट्रेट स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर सादकपुरा मोहल्ले की महिलाऐं पहुंची और राशन न मिलने की शिकायत कर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि गरीबों को जब नए राशन कार्ड और राशन का सामान नहीं बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। पूर्ति निरीक्षक अनीता वाली ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह जल्द उनकी समस्या का समाधान कराऐंगे। प्रदर्शन में गीता, बबीता, सुनीता, मिथलेश, संतोषी, आशा, कुसुम वाला, ममता, मालती, आरती आदि रहीं।
विज्ञापन