फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   route diversion in hapur

Hapur News: रूट डायवर्जन से बढ़ी परेशानी, बसों के लिए भटकते रहे यात्री

Tue, 17 Oct 2023 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 17 Oct 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
route diversion in hapur
हापुड़। आनंद विहार में मुख्यमंत्री की जनसभा के कारण मंगलवार को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा और रूट डायवर्जन कर वाहनों को निकाला गया। ऐसे में बसों का भी शहर में प्रवेश न होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर में आने जाने के लिए ई-रिक्शा और ऑटों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार पार्क में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने आए, जिसके कारण शहर में सुबह आठ बजे से ही रूट डायवर्ट कर दिया गया। भारी वाहनों के साथ रोडवेज बसों को भी शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। दिल्ली रोड पर केवल जनसभा में जाने वाले वाहनों को ही अनुमति मिली। दिल्ली की तरफ से शहर में आने वाले यात्रियों को बाईपास पर ही उतार दिया गया। सड़क पूरी तरह से बंद होने के कारण निजामपुर बाईपास से शहर पहुंचने के लिए यात्रियों को पैदल की सफर करना पड़ा। इसी तरह असौड़ा पैंठ, निजामपुर बाईपास, बुलंदशहर बाईपास पर ही यात्रियों को उतार दिया गया। ऐसे में यात्रियों को शहर में आने के लिए ई-रिक्शा, ऑटो व डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, रूट डायवर्जन की सूचना से अंजान लोग बसों के इंतजार में बस अड्डा, मेरठ तिराहा, तहसील चौपला पर खड़े रहे। काफी देर तक इंतजार के बाद भी बस न मिलने पर ऑटो व अन्य डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed