फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   roberring from house two man arrest

Hapur News: जगन्नाथपुरी में बंद घर में घुसे बदमाशों को लोगों ने घेरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
roberring from house two man arrest
हापुड़। शहर में दिन दहाड़े घटित हो रही चोरी की घटनाओं से खिलाफ लोगों को खुद लामबंद होना पड़ा। देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला जगन्नाथपुरी कृष्णा नगर में बंद मकान में दिन दहाड़े चोरी करने घुसे दो बदमाशों को मोहल्ले के लोगों ने घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पर फायरिंग कर दी। हालांकि काफी भागदौड़ करने के बाद लोगों ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। इसके बाद दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। दोनों से एक बाइक, पिस्टल, दो कारतूस चोरी किए गए आभषूण और नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन

जगन्नाथपुरी कृष्णा नगर निवासी पंकज गुप्ता अपनी पत्नी सविता, पुत्री मुस्कान, पुत्र ध्रुव और भाई सतेंद्र के साथ शनिवार सुबह घर का ताला लगाकर गंगा किनारे भंडारा करने के लिए ब्रजघाट गए थे। पंकज गुप्ता धीरखेड़ा में एक फैक्टरीे में नौकरी करते हैं। दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो बदमाश उनके घर के सामने पहुंचे। एक बदमाश गली में बाइक खड़ी कर उसपर बैठ गया। जबकि दूसरे बदमाश ने चंद मिनट में मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गया।
विज्ञापन

इस दौरान पंकज गुप्ता की पड़ोसी महिला प्रेमलता ने बदमाश को मकान में घुसते हुए देख लिया। उसने तत्काल मामले की जानकारी पति अनिल तिवारी को दी। इसके बाद दंपती अपने घर से बाहर निकले और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान महिला ने दौड़कर बाइक पर बैठे बदमाश को गिरा दिया। जबकि उसके पति ने पंकज के मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। लेकिन बदमाश चोरी किया सामान लेकर छत के रास्ते भाग निकला। बाइक पर बैठे बदमाश को महिला द्वारा गिराने के बाद लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा।

छत से कूदकर भागे बदमाश ने लोगों पर की फायरिंग -
जिस मकान में चोरी हो रही थी, लोगों ने उसके बाहर का दरवाजा बंद कर दिया। जिसके बाद एक बदमाश मकान की तीसरी मंजिल से गली में खड़ी कार पर कूदकर फरार होने लगा। भीड़ ने बदमाश का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाश ने भीड़ पर गोली चला दी। बदमाश ने तीन राउंड फायरिंग की। जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। लेकिन लोगों ने पीछा करना बंद नहीं किया।
सेवा निवृत्त फौजी ने बाइक से टक्कर मारकर गिराया-
पन्नापुरी में बदमाश में हाथ खुली पिस्टल लेकर दौड़ रहा था। इसी दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार बुजुर्ग फौजी कमल सिंह ने साहस का परिचय देते हुए बदमाश को गिरा दिया। इसके बाद पन्नापुरी के सक्षम वत्स, तासु, शानू, वासु शर्मा, कैलाश उर्फ बबली शर्मा ने पीछा करते हुए बदमाश को दबोच लिया। दोनों बदमाशों की धुनाई के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मेरठ जिले के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी अजरुद्दीन और रहीस हैं। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है, आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी चोरी करना कबूला है।


दिन दहाड़े हो रही चोरी, चैन से सो रही पुलिस -
शहर में दिन दहाड़े चोरी हो रही हैं और पुलिस चैन से सो रही है। लोगों ने बताया कि जिस मकान में चोरी हुई उसके पास ही में दो दिन पहले भी चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लोग सक्रिय न होते तो यह बड़ी चोरी होती और लाखों का माल साफ कर चोर ले जाते। लोगों में पुलिस के खिलाफ बेहद रोष व्याप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed