{"_id":"643ae411c22876726806e6fc","slug":"robber-arrest-from-collection-agent-hapur-news-c-30-1-80483-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कलेक्शन एजेंट से लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कलेक्शन एजेंट से लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। थाना बाबूगढ़ और एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दिन पहले बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने चार लुटेरों को बीबी नगर रोड बंबे की पुलिया के पास गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.63 लाख रुपये, दो बाइक, दो तमंचे, दो कारतूस, चाकू, और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिला मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र के चांदसमद निवासी विपिन कुमार थाना सिंभावली के हरोड़ा मोड पर स्थित भारत फाइनेंस क्लोजिंग लिमिटेड फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। बुधवार शाम करीब चार बजे वह बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भीकनपुर, ढकौली, बरकातपुर, लुखराड़ा से किश्त का कलेक्शन कर बाइक से वापस लौट रहा था।
जैसे ही वह गांव भड़ंगपुर स्थित बंबा पटरी पर पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया था। बदमाशों ने उस पर तमंचे तान दिए और थैले में रखे 1.80 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर संयुक्त टीम ने वारदात में शामिल में चार बदमाशों को बीबी नगर रोड बंबे की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी साहिल, शिवा, विपिन उर्फ टक्कल और थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराडा का आकाश हैं। पूछताछ में बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।
आकाश की मां से किस्त लेकर जाता था एजेंट-
घटना का सूत्रधार आकाश था। पुलिस के अनुसार गांव लुखराड़ा में आकाश की मां और पड़ोस की कुछ महिलाओं ने इस कंपनी से ऋण लिया था। आंकाश के घर से ही एजेंट किस्त उठाता था। ऐसे में आकाश को पता था कि उसके पास काफी रकम रहती है। इसी के चलते उसने अपने साथी विपिन को साथ लेकर लूट की योजना बनाई। साहिल और शिवा ने लूट को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों में से दो पर केवल मारपीट का मुकदमा है।