फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Road cunstruction

एनएच-9 एनएच-9 किनारे ग्रामीणों ने लगाया पंडाल, नहीं शुरू होने दिया चौड़ीकरण का काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

एनएच-9 किनारे ग्रामीणों ने लगाया पंडाल, नहीं शुरू होने दिया चौड़ीकरण का काम हापुड़।अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर, मांग पूरी नहीं होने तक चौड़ीकरण का कार्य बंद ही रखने का एलान किया।लेकिन अयादनगर भटैल मार्ग पर कोई उतार नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
Road cunstruction

विस्तार

एनएच-9 किनारे ग्रामीणों ने लगाया पंडाल, नहीं शुरू होने दिया चौड़ीकरण का काम
विज्ञापन

हापुड़। एनएच-9 से अयादनगर भटैल मार्ग पर उतार नहीं मिलने के विरोध में दूसरे दिन आठ गांवों से आए लोगों ने चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं होने दिया। हाईवे किनारे पंडाल लगाकर विरोध किया। अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर, मांग पूरी नहीं होने तक चौड़ीकरण का कार्य बंद ही रखने का एलान किया। एनएचएआई के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगा, हंगामा किया।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि एनएच-9 से होकर गांव गोंदी, सुलतानपुर, काठीखेड़ा, अयादनगर, सलाई, मीरपुर, भटैल, तगासराय के लिए रास्ता जाता है। हाईवे के करीब पड़ने वाले गांवों को रास्ता दिया गया है। लेकिन अयादनगर भटैल मार्ग पर कोई उतार नहीं दिया गया है। ऐसे में लोगों को आवागमन के साथ-साथ अपने खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

कई बार एनएचएआई के अधिकारियों से हाईवे पर उतार की मांग की जा चुकी है। लेकिन उनकी समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है। अब यदि ग्रामीणों की समस्या नहीं सुनी गई तो भविष्य में परेशानी बनेगी। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण हाईवे पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौड़ीकरण का काम रुकवाते हुए ग्रामीणों ने हाईवे किनारे पंडाल लगा दिया। खाने पीने की व्यवस्था के साथ ही वहां कुर्सियों की भी व्यवस्था करायी गई। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर, चौड़ीकरण के कार्य का विरोध करने का एलान किया। दूसरी दिन भी इस क्षेत्र में चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हो सका। आस पास के गांव से लोग सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचेंगे।

प्रदर्शन करने वालों में मुकेश त्यागी, सतेंद्र गुर्जर, रविंद्र गुर्जर, अरविंद, मोनू, नरेश गुर्जर, संजय यादव, वसीम प्रधान, निरंकार प्रधान, गौतम गुर्जर, सत्यवीर गुर्जर, उमेश त्यागी, ताबिल, देवेंद्र प्रधान, विजय खरे, गुलजार चौधरी, नितिन त्यागी, सतीश, राजपाल त्यागी, रब्बी त्यागी, विजय त्यागी, ब्रजनंदन त्यागी, प्रेमचंद सैनी, संजय सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed