फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Road crumbling of flyover.

27 करोड़ की लागत से बने फ्लाईओवर की सड़क उखड़ी

Fri, 10 Mar 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 10 Mar 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Road crumbling of flyover.
फ्लाईओवर की सड़क उखड़ी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ रोड स्थित रेलवे लाइन पर दो साल पहले करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर की सड़क अधिकांश स्थानों से उखड़ गई है। इससे मोदीनगर की ओर आने-जाने वाले वाहन चालको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-235 स्थित इस फ्लाईओवर का निर्माण सेतु निगम ने किया था। 27 करोड़ रुपये का बजट होने के बावजूद इस फ्लाईओवर में अनेक खामिया थीं। फ्लाईओवर की सड़क कई बार टूट चुकी है।
विज्ञापन


इसके चलते एनएचएआई के अधिकारियों ने इसका हैंडओवर लेने से इंकार कर दिया था। हालंाकि, एनएचएआई नोएडा के अधिकारियों ने करीब दो साल पहले इस सड़क को बनवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब भी सेतु निगम के अधिकारी यही कहते रहे हैं कि वह इस फ्लाईओवर को एनएचएआई के हैंडओवर कर चुके हैं। इस फ्लाईओवर पर मोदीनगर की ओर जाने वाली सड़क का काफी भाग उखड़ चुका है, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का साना करना पड़ता है।

कई बार तो फ्लाईओवर पर चढ़ते ही भारी वाहन स्लिप मारने लगते हैं। वहीं, एडीएम रजनीश राय ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।


उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सदन लाल गुप्ता का कहना है कि इस फ्लाईओवर की मरम्मत की जिम्मेदारी एनएचएआई या सेतु निगम की है। फिर भी वह इस टूटी सड़क का निरीक्षण कर जल्द से जल्द मरम्मत कराने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed