फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Road book in the rain.

लाखों की लागत से बनी जर्जर सड़क बारिश में बही

Fri, 02 Sep 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 02 Sep 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
Road book in the rain.
road - फोटो : demo pic

एचपीडीए की ओर से लाखों रुपये की लागत से बनवाई गई इंटरलॉकिंग सड़क बारिश में बह गई। इसके चलते कई मकानों पर खतरा मंडराने से गुस्साए लोगों ने विरोध में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बता दें कि सीवर लाइन की खुदाई में गढ़ के मुख्य बाजार समेत तारगली और पालिका कार्यालय के सामने वाली सड़क बुरी तरह जर्जर हो गई थी। इससे रास्तों पर पैदल चल पाना भी मुश्किल था।
विज्ञापन


लोगों की दिक्कत को देखते हुए प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान ने एचपीडीए से सड़क बनवाने की सिफारिश की थी। जिनके प्रस्ताव पर एचपीडीए ठेकेदार द्वारा 49.75 लाख की लागत में बनाई गई सड़क पहली बारिश तो झेल गई, परंतु दूसरी बारिश में जवाब देकर उसका काफी हिस्सा पानी में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैन बाजार से शहर काजी की हवेली के सामने से होकर पालिका दफ्तर को जा रही सड़क में पूर्व पालिका सदस्य जमील मजहर और यूसुफ दर्जी के घर के सामने इंटरलॉकिंग टाइल्स पानी में बहने से सड़क गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई है,

जिससे आसपास के कई घरों को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इसके बाद भी संबंधित ठेकेदार मरम्मत कराने को तैयार नहीं है। आसिफ, बदरुद्दीन दानिश, इमरान मलिक, यूसुफ खां, वाहिद खां, मुशर्रफ चौधरी, पप्पू खान,

फखरू ने दूसरी बारिश में ही सड़क बहने के विरोध में प्रदर्शन कर जांच और कार्रवाई न होने पर एचपीडीए कार्यालय का घेराव कर बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।


एचपीडीए जेई अनिल कछाड़िया का कहना है कि उन्होंने मौके पर जांच पड़ताल की है, जिसमें नवनिर्मित सड़क कई स्थानों पर बुरी तरह टूट फूटने के साथ ही पानी में मीटर इंटर लॉकिंग टाइल्स भी बह गई हैं। इसलिए ठेकेदार को सड़क की सही ढंग में मरम्मत कराने की हिदायत दी गई है और इसी के बाद पेमेंट की संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed