फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rise in Fruit Prices During Summer: Increased Burden on People's Pockets

Hapur News: गर्मी में फलों के दामों में इजाफा, लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Rise in Fruit Prices During Summer: Increased Burden on People's Pockets
गढ़ रोड स्थित फल की दुकान से फल खरीदते व्यक्ति। संवाद
हापुड़। गर्मी के साथ ही फलों के दामों में तेजी आ गई है। बाजार में सेब और अनार सहित कई फलों के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर असर पड़ने लगा है। पिछले 15 दिनों में फलों के दामों में 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फल विक्रेता आकिब ने बताया कि पहले बाजार में सेब 200 रुपये किलो बिक रहा था जो अब 250 रुपये किलो बिक है। इसी तरह अनार के दाम भी 250 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं, जो करीब 15 दिन पहले ही 200 रुपये किलो थे। आलू बुखारा भी बाजार में 140 से 160 रुपये किलो है। इसके अलावा केला और पपीता जैसे अन्य फलों के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, दुकानदार बंटी ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही फलों की मांग बढ़ जाती है। कुल मिलाकर महंगाई लोगों का बजट बिगाड़ रही है।
विज्ञापन

गृहिणी दीपा त्यागी ने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों में कुछ फलों के दामों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। रसोई का बजट बिगड़ गया है। कालोनियों में ठेलों पर फल बेचने वाले विक्रेता दस रुपये प्रति किलो अतिरिक्त बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फलों के दाम

फल 15 दिन पहले अब



सेब 200 250

अनार 200 250

अंगूर- 200 250

आलू बुखारा- 130 160
बब्बू गोसा-- 280 300
कीवी- 50 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed