फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rifling gas van fire.

गैस रिफलिंग से वैन में लगी आग, किशोर झुलसा

Tue, 16 Aug 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 16 Aug 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Rifling gas van fire.
वैन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के दस्तोई रोड पर मंगलवार दोपहर घरेलू सिलेंडर से गैस रिफलिंग करते समय वैन में भीषण आग लग गई, जिसमें वैन मालिक का बेटा बच्चा गया। गनीमत रही कि वैन में रखा सिलेंडर नहीं फटा।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वैन में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जसरूपनगर निवासी भारत वैन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे भारत अपने 13 वर्षीय बेटे जयंत की मदद से वैन में रसोई गैस सिलेंडर से रिफलिंग कर रहा था। तभी वैन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वैन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। इस आग की चपेट में आकर जयंत झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। करीब पौन घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह का कहना है कि वैन में घरेलू सिलेंडर से रिफलिंग करते समय यह हादसा हुआ है। इस मामले की जांच कराई जा रही है।


शहर में वैन में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है। 13 जुलाई को भी देहात थाना क्षेत्र के दोयमी फ्लाईओवर के पास रेहान स्कूल के बच्चों की वैन में आग लग गई थी। इस हादसे में चार स्कूली बच्चे झुलस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed