फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Residents are drinking contaminated water workers.

योजनाओं के बावजूद दूषित पानी पीने को मजदूर हैं तीन गांव के बाशिंदे

Sat, 03 Sep 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 03 Sep 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
Residents are drinking contaminated water workers.
गंदा पानी - फोटो : demo pic

लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को शासन गंभीर है। इसके लिए क्वालिटी प्रोग्राम के तहत गांवों में पाइपलाइन वाटर सप्लाई देने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में जलकल विभाग को कई बार नोटिस जारी कर प्रगति की रिपोर्ट मांगी जा चुकी है।

विज्ञापन


इसके बावजूद लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का अभियान कारगर नहीं हो रहा है। कई महीना बीत जाने पर भी ओवरहैड वाटर टैंक बनाने को जमीन की व्यवस्था अफसर नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन


क्वालिटी प्रोग्राम के तहत शासन ने दूषित भूजल क्षेत्र के आधार पर गांवों का चयन कर उनमें ओवर हैड टैंक, नलकूप, वाटर एटीएम सिस्टम व पूरे गांव में पानी की लाइन बिछाकर हर घर में कनेक्शन देने की योजना थी। जिले में ऐसे 59 गांवों को चिंहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गांव में करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से कार्य होता था। इनमें से अधिकतर गांवों में कार्य अंतिम चरण है। ओवर हैड टैंक गांवों में सरकारी भूमि पर तो कई में ग्रामीणों ने अपने अपने हिस्से की भूमि देकर यह कार्य कराया है।

जिले में तीन गांव मंसूरपुर, भम्हैड़ा व भडंगपुर ऐसे हैं, जहां सरकारी भूमि न होने के कारण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीण भी अपनी जमीन देने को तैयार नहीं है।

 जांच में सामने आया है कि इन गांवों के भूजल में टीडीएस, पीएच, सल्फर, क्लोराइड, फ्लोराइड, सल्फेट, आयरन, नाइट्रेट, नाइट्रोजन, एल्केलिन्टी, हार्डनेश मानक स्तर से काफी अधिक पाये गये हैं।

सीडीओ कुणाल सिल्कू का कहना है कि शासन की मंशा है कि गांवों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो। इसके लिए ग्रामीणों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।  


जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय जैन का कहना है कि क्वालिटी प्रोग्राम के तहत इन तीन गांवों में सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जमीन मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed