फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Remains of cows found in the forest along the bypass

Hapur News: बाईपास किनारे जंगल में मिले गोवंश के अवशेष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Remains of cows found in the forest along the bypass
सिंभावली के गांव सिखेड़ा के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
सिंभावली। गांव सिखैडा में नए बाईपास पर ईंख के खेत और हाईवे किनारे बनाए गए नाले में रविवार को प्लास्टिक के कट्टों में गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर गांव की तरफ लौट रहे ग्रामीणों को पशु अवशेष पड़े दिखाई दिए, जिन्हें आवारा कुत्ते नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्योपाल सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। जिन्होंने पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुला लिया। चिकित्सक ने अवशेष के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। बाकी अवशेषों को वहीं पर गड्ढा खोदवाकर दबवा दिया गया। वहीं क्षेत्र में एक बार फिर गोवंश अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। घटनास्थल पर ग्रामीण और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। प्रभात चौधरी ने कहा कि यदि इस तरह की घटनाएं लगातार होंगी, तो वह लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान वहां पर धर्मेंद्र गुर्जर, प्रशांत शर्मा, लिमेश तोमर, तनु शर्मा, अमन त्यागी, पारूले त्यागी, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिंभावली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जल्द की मामले का खुलासा का घटना में लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वरूण मिश्रा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed