फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   registration of gym and swimming pool

Hapur News: जिम और स्वीमिंग पूल के होंगे पंजीकरण

Tue, 13 Jan 2026 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 13 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
registration of gym and swimming pool
हापुड़। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में समिति के आय के साधन बढ़ाने के लिए मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। सीडीओ ने जिला आबकारी अधिकारी को शराब के लाइसेंस पर प्राप्त धनराशि में से कुछ धनराशि समिति के खाते में जमा कराने के लिए कहा। इसके साथ ही जिम व स्विमिंग पूल के पंजीकरण कराने के लिए उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुणा सिंह को निर्देश दिए। वहीं, जिले में जल्द से जल्द निर्माणाधीन स्टेडियम का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नेट बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुदर्शन त्यागी, अंतरराष्ट्रीय खो-खो रेफरी रविंद्र गुर्जर, जिला कुश्ती संघ के सचिव रामकुमार त्यागी, जिला तैराकी संघ के सचिव रामानंद राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed