{"_id":"584ecc744f1c1b6a6f649ae8","slug":"referring-arrest-bank-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बैंक अधिकारियों की गिरफ्तारी की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बैंक अधिकारियों की गिरफ्तारी की चर्चा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 12 Dec 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों की गिरफ्तारी की चर्चा
- फोटो : Demo Pic
सोमवार को नगर में कुछ बैंकों के अधिकारियों को विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाने की चर्चा जोरों पर रही। हालांकि, एलडीएम ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है सोमवार सुबह से ही शहर में जगह जगह
विज्ञापन
लोग हापुड़ के दो बैंकों के अधिकारियों द्वारा काले धन को सफेद करने के मामले में गिरफ्तार किये जाने की चर्चा करते नजर आए। लोगों का कहना था कि रविवार देर रात दिल्ली से आई विजिलेंस की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
चर्चा रही कि बैंक के अधिकारियों पर करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद करने का आरोप है। हालांकि, सोमवार को बैंकों का अवकाश होने के कारण इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी और इसे लेकर असमंजस की स्थिति रही।
विज्ञापन
उधर, एलडीएम एपी चतुर्वेदी ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी बैंकों में ऐसी कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल निजी बैंकों के मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता।