{"_id":"5839e1924f1c1bcc6713c133","slug":"reconciliation-between-sdo-je-officer-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ व जेई के बीच सुलह कराने में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ व जेई के बीच सुलह कराने में जुटे अफसर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
सुलह कराने में जुटे अफसर
- फोटो : Demo Pic
विद्युत निगम के एसडीओ द्वारा जेई को पीटने के मामला तूल पकड़ा जा रहा है। एसडीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर जेई शनिवार को दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। निगम के उच्चाधिकारी दोनों के बीच सुलह कराने में जुटे हैं, मगर जेई कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एसडीओ प्रथम यशेंद्र सिंह ने दिल्ली रोड बिजलीघर पर जेई साहेब सिंह से मारपीट की थी। इसके विरोध में शुक्रवार को जिले भरे के जेई ने टाउन हॉल बिजलीघर पर प्रदर्शन कर एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
पीड़ित जेई साहेब सिंह ने बताया कि वह कड़ी मेहनत से बिजली आपूर्ति सुचारु रखने का कार्य करते हैं। राजस्व वसूली में भी वह लक्ष्य के अनुरूप वसूली करते हैं, बावजूद इसके एसडीओ ने उनसे अभद्रता और मारपीट की।
विज्ञापन
उन्होंने एसडीओ पर कार्रवाई नहीं होने तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर अजय शर्मा, केपी शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, रुपेश आदि मौजूद रहे।