फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ready to tackle the worst public address system

अनहोनी से निपटने को पब्लिक एड्रेस सिस्टम तैयार

Mon, 16 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Mon, 16 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ready to tackle the worst public address system
crime - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। सुरक्षा के लिए प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखकर अनहोनी से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में अब कबाड़ बने पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लेकर भी पुलिस सतर्क हो गई है। थानों व चौकियों पर लगे एड्रेस सिस्टम को तैयार कर लिया गया है। इनकी मरम्मत कराकर सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है।

विज्ञापन


हापुड़ प्रदेश के संवेदनशील जिलों की सूची में शुमार है। ऐसे में जिले में लगभग छह वर्ष पूर्व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पांच पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए थे। साथ ही पिछले वर्ष तीन और पब्लिक एड्रेस सिस्टम मिले थे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम में चौकियों पर भवन की छत पर लाउडस्पीकर लगवाए जाते हैं। इन लाउडस्पीकर के माध्यम से कोई भी मैसेज कंट्रोल रूम या वायरलेस सेट से फ्लैश किया जाता है।
विज्ञापन


अभी तक जिले में पब्लिक एड्रेस सिस्टम की कभी जरूरत नहीं पड़ी। जिसके चलते इनकी स्थिति बेहाल हो चुकी है। अमूमन बंद रहने वाले इन सिस्टम की विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पुलिस को याद आ गई है। चुनावी दौर में सुरक्षा पुलिस के लिए एक चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने इन सिस्टमों की देखरेख का कार्य शुरू कर दिया है। इस सिस्टम से पुलिस अधिकारी जनता को अफवाहों से बचने के लिए अपील करते हैं या सुरक्षा के लिए कोई भी संदेश प्रसारित किया जाता है। रेडियो निरीक्षक अनुराग शर्मा ने बताया कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम चालू हैं। साथ ही जिले को अतिरिक्त वायरलेस सेट भी मिले हैं। चुनावी सुरक्षा के लिए पुलिस पूर्ण रूप से तैयार है।

इन चौकियों पर लगे हैं सिस्टम
यह सिस्टम जिले के आठ स्थानों पर लगे हैं। जिनमें कोतवाली हापुड़ क्षेत्र में जदीद चौकी, मेरठ गेट पुलिस चौकी, सिकंदर गेट, देहात थाना क्षेत्र में साइलो चौकी द्वितीय व अयोध्यापुरी चौकी शामिल है।


जबकि, पिलखुवा थाने में भी ये सिस्टम लगा हुआ है। धौलाना में धौलाना थाना व सपनावत चौकी पर ये सिस्टम लगा हुआ है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए 300 वायरलेस सेट भी हापुड़ पुलिस को मिलेंगे। जिनसे सुरक्षा मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed