{"_id":"58b82a6d4f1c1b7835830a4f","slug":"ration-will-be-based-on-aadhar-card-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आधार से लिंक राशन कार्ड पर ही मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आधार से लिंक राशन कार्ड पर ही मिलेगा राशन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 02 Mar 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
पूर्ति विभाग को मिली 32 पॉस मशीनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च माह से जिले की सरकारी राशन की दुकानों से उन्हीं उपभोक्ताओं को राशन मिलेगा जिनके राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक होंगे। साथ ही जिले में चिन्हित दुकानों को कैशलेस करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
इसके लिए पॉस मशीनें पूर्ति विभाग को प्राप्त हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को मशीनों की जांच की गई। जिले की राशन की दुकानों को कैशलेस करने के क्रम में बृहस्पतिवार को जिले के खाद्य पूर्ति विभाग को 32 प्वाइंट आफ सेल (पॉस) मशीनें मिलीं।
विज्ञापन
जिले में 11 मशीनें गढ़, 19 मशीनें पिलखुवा व 2 मशीनें हापुड़ नगर में चिन्हित की गई दुकानों पर दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी आरएन यादव ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 8805 अन्त्योदय व गृहस्थी के 187604 राशन कार्ड सहित कुल 196409 राशन कार्ड प्रचलित हैं।
विज्ञापन
जिसमें से अन्त्योदय योजना के नगर क्षेत्र में शत-प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 92.88 प्रतिशत एवं पात्र गृहस्थी के राशन कार्डों में शहरी क्षेत्र में 82.58 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 68.10 प्रतिशत को आधार नंबर से लिंक किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि मार्च 2017 से उन्हीं राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न प्राप्त होगा जिन्होंने अपने आधार लिंक करा लिए हैं। ऐसे में उपभोक्ता जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करा लें।