{"_id":"645923e289b15d29b30c1344","slug":"rape-with-girl-from-six-years-hapur-news-c-30-1-101409-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अश्लील वीडियो बनाकर छह वर्षों से करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अश्लील वीडियो बनाकर छह वर्षों से करता रहा दुष्कर्म
Mon, 08 May 2023 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 08 May 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। करीब छह वर्ष पहले थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर आरोपी युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बाबूगढ़ के गांव निवासी युवती ने बताया कि छह वर्ष पहले वह कक्षा 11 की छात्रा थी। इस दौरान गांव का एक युवक ने उसे धोखे से अपने साथ ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेसुध हो गई और आरोपी ने अपने एक साथी की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने की आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बार बार दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले पीड़िता ने इस शोषण से परेशान होकर अपनी व्यथा परिजनों को बताई। घटना के बारे में सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद वे उसे लेकर एसपी के पास पहुंचे। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी महेंद्र उर्फ राजू व शिव उर्फ शिवराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।