{"_id":"66b25dd1b0b5c64d3a0f469d","slug":"rape-with-a-minor-girl-hapur-news-c-306-1-gha1001-108631-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बेटी को बंधक बनाकर महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बेटी को बंधक बनाकर महिला से किया दुष्कर्म
Tue, 06 Aug 2024 11:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीडि़ता ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब पांच साल से उसका अपने पति से विवाद चल रहा है, जिसका वाद गढ़ न्यायालय में विचाराधीन है। विवाद के कारण वह अपनी पांच साल की बेटी के साथ गांव में ही पति और ससुराल के लोगों से अलग रह रही है। सोमवार की दोपहर वह अपने घर पर थी, इसी दौरान पड़ोस मेंं रहने वाला युवक घर में घुस आया। जिसने उसकी बेटी को जबरन बंधक बना लिया। जिसे मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी किसी से भी शिकायत करने पर उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। आरोप है कि शोर मचाने पर युवक ने अपने भाई को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद दोनों ने घर में घुसकर बेरहमी से उसकी पिटाई की और गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास भी किया। हंगामा होने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग निकले। 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं मिले। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोतवाली में तहरीर दी गई है, तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।