{"_id":"65131133da855ae2430c7e76","slug":"rape-with-a-girl-hapur-news-c-306-1-gha1001-1680-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नाम बदलकर युवती से 18 माह तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नाम बदलकर युवती से 18 माह तक किया दुष्कर्म
Tue, 26 Sep 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 26 Sep 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। मध्य प्रदेश की रहने वाली युवती से थाना क्षेत्र के वैठ गांव निवासी युवक ने नाम बदलकर प्रेम संबंध बनाए। जिसने सह संबंध में रहकर युवती का यौन शोषण किया। आरोपी को तलाश करते हुए पीड़िता उसके गांव पहुंच गई। आरोपी के न मिलने पर युवती ने सिंभावली थाने में तहरीर दी है।
मध्यप्रदेश के सीहोर क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि कुछ समय पहले वह दिल्ली में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करने वाले एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम राहुल बताया। युवती का कहना है कि प्रेम संबंध होने के बाद वह आरोपी के साथ सह संबंध में नोएडा रहने लगी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ 18 माह तक दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। 26 अगस्त को उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी तुरंत ही मृत्यु हो गई। पीड़िता का कहना है कि इसी बीच उसे पता चला कि राहुल हिंदू नहीं मुस्लिम है, जिसने अपना नाम और पहचान छिपाकर उसे प्रेम प्रसंग में फंसा लिया, जो सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी है। करीब एक सप्ताह पहले आरोपी उसे नोएडा में छोड़कर भाग निकला। प्रेमी की तलाश में वह वैठ पहुंची, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि घटना क्रम नोएडा का है। युवती को महिला सिपाही के साथ सेक्टर 122 नोएडा के थाने भेज दिया गया है।