फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape of minor

Hapur News: कार में अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
rape of minor
सिंभावली। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कार में दो लोगों द्वारा अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पड़ोस की एक महिला पर आरोपियों का साथ देने का आरोप है। पीड़ित ने देर शाम थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे उसकी पुत्री पड़ोस की एक महिला के साथ सिंभावली में मंगलवार की पैंठ में खरीददारी के लिए गई थी। करीब दो बजे महिला अकेली घर पहुंची तो उसने अपनी बेटी के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री बाजार में कहीं गुम हो गई, जिसके बाद वह अकेली गांव लौट आई।
विज्ञापन

जब उसने पुत्री की तलाश की तो पता चला कि हरोड़ा रोड पेट्रोल पंप के सामने हरियाणा नंबर की कार सवार उसकी पुत्री को बेहोशी की हालत में छोड़ कर गए हैं। पुत्री ने होश में आने पर बताया कि उसे पड़ोसी महिला ही कार के पास ले गई थी जहां पहुंचते ही उसे कार में जबरन खींच लिया गया। कार में सवार दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed