फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ramsar site illegal mining.

रामसर साइट धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

Sat, 24 Dec 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 24 Dec 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Ramsar site illegal mining.
हो रहा अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला

जंगली जानवरों और गंगा में रहने वाले दुर्लभ जलीय जीवों पर मंडरा रहे गंभीर खतरे के मद्देनजर सामाजिक संगठनों ने रामसर साइट में अवैध बालू खनन और पालेज की रोकथाम की मांग की है। अवैध खनन से जलीय जीवों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


शासन की रोक के बावजूद स्थानीय स्तर पर ब्रजघाट से पूठ तक अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। जंगली जीवों और गंगा में रहने वाली डॉल्फिन समेत दुर्लभ प्रजाति के जलीय जीवों को संरक्षण देने के लिए सरकार ने बिजनौर से गढ़-ब्रजघाट होकर
विज्ञापन


बुलंदशहर के नरौरा तक गंगा की दोनों साइडों वाले क्षेत्र को रामसर साइट घोषित किया हुआ है। इसमें बालू खनन, मछलियों का शिकार, पेड़ों के कटान, फसलों में रासायनों के इस्तेमाल और शोर करने वाली मशीनों के संचालन पर रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी गंगा किनारे रामसर आरक्षित क्षेत्र में बालू के अवैध खनन और पालेज की रासायनिक खेती धड़ल्ले से हो रही हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड, वन विभाग, वाइल्ड लाइफ, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ

जैसे कई सरकारी और सामाजिक संगठन गंगा को साफ रखने की योजना चला रहे हैं। इसके बाद भी रामसर साइट पर अवैध खनन हो रहा हैं। अब सामाजिक संगठन पीपुल फोर एनिमल ने प्रदेश स्तर पर रामसर साइट को अवैध खनन से मुक्त कराने की मुहिम चलाई है।

प्रदेश इंचार्ज डॉ.रविंद्र शुक्ला का कहना है कि बालू खनन और रासायनिक खादों से जुड़ी पालेज की खेती से जंगली जानवरों, डॉल्फिन व दुर्लभ जलीव जंतुओं के अस्तित्व को खतरा है।

इसके मद्देनजर शिकायत पर लखनऊ से वन विभाग के एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर वीके सिन्हा के नेतृत्व में कंजर्वेटर पीपी सिंह और डीएफओ पीएन सिंह ने बृहस्पपतिवार को रामसर साइट का दौरा किया।


वीके सिन्हा ने बताया कि रामसर साइट क्षेत्र में प्रतिबंधित गतिविधियां संचालित होना जंगली व जलीय जीवों, डॉल्फिन के लिए खतरा है। इसकी रिपोर्ट शासन और एनजीटी को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed