{"_id":"587111404f1c1b3b3d158db1","slug":"rain-paralyzed-the-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ठप दर्जनों मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ठप दर्जनों मोहल्लों की बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 07 Jan 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
बिजलीघर के दो फीडर हुए ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश बिजली के उपभोक्ताओं पर आफत बनकर बरसी। शनिवार तड़के दिल्ली रोड बिजलीघर के दो फीडर के केबिल बॉक्स और हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से दर्जनों मोहल्लों की बत्ती करीब सात घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन
इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे फाल्ट ठीक होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर एक से आर्यनगर, जवाहर गंज, दादाबाड़ी, त्रिवेणीगंज, नगर पालिका मार्केट, गढ़ रोड के दर्जनभर मोहल्लों को आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
शनिवार तड़के हुई बारिश के कारण बिजलीघर के बाहर केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, फीडर नंबर छह से निकल रही हाईटेंशन लाइन में बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास के पास फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
इससे फीडर से जुडे़ मोहल्लों में करीब सात घंटे तक ठप पड़ा रहा। दोनों फीडर सात घंटे तक ठप रहनेे से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे फाल्ट को ठीक कर लोगों को राहत दिलाई।
उप खंड अधिकारी यशेंद्र का कहना है कि बारिश के कारण यह समस्या बनी थी। इसे दुरुस्त कर लोगों को राहत दिला दी गई है।