फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rain destroy crop

Hapur News: बारिश से सरसों और आलू की फसल को नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
rain destroy crop
हापुड़। जिले में बारिश से जहां तापमान में कमी आई है वहीं आलू, सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। साथ ही हवाएं चलने से गेहूं की फसल भी गिर गई। तीन दिन तक बारिश के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं। किसानों पर यह दोहरी आपदा है, मसूर दाल को लेकर भी किसान चिंतित हैं। गन्ना बुवाई की तैयारियों में जुटे किसानों को झटका लगा है। उधर, खराब मौसम के कारण फसल क्षति के मामले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में आलू की खोदाई अंतिम चरण में है, साथ ही खेतों में सरसों की कटाई भी तेजी से चल रही है। शुक्रवार तक मौसम गर्म होने के कारण किसान आसानी से फसलों को उठा रहे थे। लेकिन शनिवार को बादल छाने के बाद हुई बरसात ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी। आलम यह है कि जिन खेतों में आलू की खोदाई चल रही है, वह रुक गई है।
विज्ञापन

साथ ही खेतों में कटी पड़ी सरसों को भी बारिश से नुकसान है। मौसम वैज्ञानिक तीन दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना जता रहे हैं, बारिश के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं। तेज बारिश या ओलावृष्टि सरसों, गेहूं के साथ साथ आम की बागवानी को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। तेज हवा के कारण गेहूं की फसल भी खेतों में लेट गई है। मौसम इसी तरह बना रहा तो उत्पादन घटने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
-खेतों से लौटी मशीनें-
वझीलपुर में सरसों निकासी के लिए किसानों ने मशीन बुलाई थी। लेकिन बरसात के कारण मशीन को वापस भेजना पड़ा। किसान ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि इस बारिश से फसलों को काफी नुकसान है, मौसम नहीं खुला तो किसान बर्बाद हो जाएंगे।

-तहसील स्तर पर बनी हेल्प डेस्क, इन नंबरों पर करें शिकायत-
बारिश और ओलावृष्टि से फसल क्षति के मामले में किसान टोल फ्री नंबर 18008896868 पर शिकायत दर्ज कराएं। 72 घंटे के अंदर फसल क्षति की सूचना दें।
तहसील कर्मचारी मोबाइल
हापुड़ अनूप कुमार 9005873174
गढ़मुक्तेश्वर अशोक कुमार 7054735510
धौलाना देशराज सिंह 9873087500
सिंभावली प्रिंस कुमार 8923628200
(नोट : किसान तहसील स्तरीय हेल्प डेस्क पर शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।)
--
इन दिनों की बारिश फसलों के लिए घातक
सरसों की फसल पककर तैयार है, गेहूं की फसल पर भी बाली निकल आयी है। इन दिनों बारिश फसलों को नुकसान पहुंचाएगी। किसान सावधानी बरतें, मौसम साफ होने तक सरसों आदि की कटाई न करें, फसल में पानी न लगाएं। - मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी।

--
बूंदाबांदी से गिरा 12 डिग्री तापमान, शुक्रवार तक ऐसा ही रहेगा मौसम -
शनिवार को दोपहर बाद जिले में तापमान में पिछले तीन दिन में तापमान में बेतहाशा कमी आई है। मौसम विज्ञानी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शनिवार को गिरकर 22 डिग्री पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी आई है। इसके अलावा मौसम अगले कुछ दिनों इसी प्रकार बना रहेगा। शुक्रवार तक बादल छाने और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed