फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rail budget: hope are fail, no train to hapur

उम्मीदें फेल, प्रभु ने हापुड़ में रोकी ही नहीं रेल

Fri, 26 Feb 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला, हापुड़, गढ़, पिलखुवा
अमर उजाला, हापुड़, गढ़, पिलखुवा Updated Fri, 26 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
rail budget: hope are fail, no train to hapur
जनपद के लोगों की उम्मीद पर ‘प्रभु’ के रेल बजट ने पानी फेर दिया। बजट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु के पिटारे से हापुड़, गढ़ और पिलखुवा के लिए कोई सौगात नहीं निकली।
विज्ञापन


उम्मीद थी कि बजट में इन स्टेश्ानों पर ट्रेन का स्टॉपेज बढ़ाया जाएगा और ब्रजघाट के लिए दिल्ली से शटल चलवाई जाएगी, लेकिन रेल मंत्री ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जो हापुड़वासियों के मन भाए।
विज्ञापन


दैनिक रेल यात्रियों को इस बार भी रेल बजट से मायूस होना पड़ा है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्रेनों में सुविधा बढ़ाने और माल-किराया नहीं बढ़ाकर थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन हापुड़ के लिए कोई घोषणा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दैनिक रेल यात्रियों ने बजट को उम्मीद को झटका लगने वाला बताया है। हापुड़ जंक्शन को मॉडल स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। प्रतिदिन हापुड़, गढ़, पिलखुवा से करीब 10 से 15 हजार यात्री सफर करते हैं।

रेल मंत्री ने ट्रेनों को आधुनिक सुविधा देने के लिए रेलवे हेल्पलाइन, यात्री व माल भाड़े में बढ़ोत्तरी नहीं, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, बुजुर्गों का कोटा 50 प्रतिशत बढ़ाने सहित कई अहम योजनाओं की घोषणा की।

साथ ही चार स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी घोषणा की, लेकिन रेल मंत्री ने जिलेवासियों की कई सालों से उठाई जा रही मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया।

रेल बजट आम जनता के हित में नहीं है। गढ़ स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव और ब्रजघाट से दिल्ली तक शटल चलाने की मांग पूरी नहीं की गई। - मदन चौहान, यूपी के मनोरंजन कर मंत्री

मोदी सरकार का रेल बजट पूरी तरह जनहित से जुड़ा है। ट्रेन के किराए और माल भाड़े में बढ़ोतरी नहीं की गई है और कई स्थानों के लिए नई ट्रेन चलाने की मंजूरी से लोगों को राहत मिलेगी। - कंवर सिंह तंवर, भाजपा सांसद

अच्छे दिन के सपने केवल सपने बनकर रह गए हैं। बजट से पहले ही सरकार किराया बढ़ा चुकी है। रेलवे बजट केवल रेल यात्रियों के साथ एक दिखावा है।  गजराज सिंह - कांग्रेस विधायक

वेस्ट यूपी की रेल बजट में उपेक्षा की गई है। हापुड़ जिले के हजारों दैनिक यात्रियों ने शटल ट्रेन का संचालन किए जाने की मांग को पूरा करना चाहिए। - धर्मपाल सिंह, बसपा नेता एवं पूर्व विधायक

मोदी सरकार का रेल बजट पूरी तरह जनहित से जुड़ा है। ट्रेन के किराए और माल भाड़े में बढ़ोतरी नहीं की गई है और कई स्थानों के लिए नई ट्रेन चलाने की मंजूरी से लोगों को राहत मिलेगी। - कंवर सिंह तंवर, भाजपा सांसद

वेस्ट यूपी की रेल बजट में उपेक्षा की गई है। हापुड़ जिले के हजारों दैनिक यात्रियों ने शटल ट्रेन का संचालन किए जाने की मांग को पूरा करना चाहिए। - धर्मपाल सिंह, बसपा नेता एवं पूर्व विधायक


दैनिक यात्रियों के लिए कुछ नहीं : एस त्रिवेदी

नागरिक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस त्रिवेदी ने कहा कि रेल बजट में दैनिक यात्रियों की  उपेक्षा की गई है। भविष्य की उम्मीदों के आधार पर रेल बजट घोषित किया हुआ है।

रेल मंत्री को यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए बजट घोषित करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed