फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rail budget.

प्रभु से भी टूटी आस, नहीं मिली शटल.. ब्रजघाट हुआ उदास

Fri, 26 Feb 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 26 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
rail budget.
रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा लोकसभा में पेश किये रेल बजट में तीर्थ स्थानों के स्टेशनों की दशा सुधारने की पहल पर ब्रजघाट के दिन बहुरने की उम्मीद प्रबल हो गई है। क्योंकि एनसीआर का हिस्सा है ब्रजघाट।
विज्ञापन


साथ ही उम्मीद प्रबल हो गई है कि दो साल के भीतर-भीतर हापुड़ स्टेशन पर भी वाई-फाई की सुविधा यात्रियों को मिल सकेगी।

हापुड़ से महज 35 किमी की दूरी पर पतित पावनी गंगा किनारे बसा ब्रजघाट देश में मिनी हरिद्वार के रूप में जाना जाता है। दूर-दराज के श्रद्धालु यहां आकर गंगा में डुबकी लगाते हैं।
विज्ञापन


वर्ष में एक बार यहां मेले का आयोजन किया जाता है। लेकिन ब्रजघाट स्टेशन पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेनें ही रुकती है।
ऐसे में दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को निजी वाहनों से आना पड़ता है। जिस कारण जाम में फंसकर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस बार के रेल बजट में तीर्थ स्थानों के प्लेटफार्मों को सुधारने और इन स्थानों के लिये आस्था एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। जिसके बाद ब्रजघाट के दिन बदलने की उम्मीद प्रबल हो गई है।

उम्मीद जताई जा रही है कि नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस की ओर जाने वाली आस्था ट्रेन का यहां स्टॉपेज जरुर दिया जायेगा। हालांकि अभी किस रूट पर ट्रेन चलाई जायेगी,इस बात पर सस्पेंस बरकरार है।

रेल मंत्री द्वारा 400 स्टेशनों को वाईफाई सुविधा देने की घोषणा के बाद यहां के अधिकारियों को उम्मीद है कि दो साल के भीतर हापुड़ स्टेशन को भी वाईफाई की सुविधा मिल जायेगी। लेकिन आधिकारिक पुष्टि होने तक अधिकारियों ने इस संबंध में चुप्पी साध रखी है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने घोषणा की है कि स्टेशनों पर पेंटिंग के जरिये स्टेशनों को जगमगाने का काम किया जायेगा। जिसके चलते हापुड़ स्टेशन पर पेंटिंग का काम पहले ही पूरा कर लिया गया था। जिसके बाद स्टेशन पर सुंदरता बढ़ गई है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बुजुर्गों, महिलाओं के साथ साथ दुधमुंहे बच्चों की सहूलियत का भी इस रेल बजट में ख्याल रखा है। रेल मंत्री ने घोषणा की है कि स्टेशनों और ट्रेनों में बच्चों को दूध की व्यवस्था कराई जायेगी।


रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने दूसरे बजट में घोषणा की है कि 2020 तक देशभर के मानवरहित फाटकों को बंद कर दिया जायेगा। जिसके बाद मुरादाबाद मंडल में पडने वाले करीब एक दर्जन फाटकों को भी बंद कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed