फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   raghuraj singh become new kotwal

Hapur News: रघुराज सिंह बने हापुड़ कोतवाल

Mon, 10 Jun 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 10 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
raghuraj singh become new kotwal
हापुड़। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने की उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने छह थानेदारों समेत सात निरीक्षकों व तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद लगातार हो रहे बदलावों से पुलिस अधिकारियों के पसीने छूटे हुए हैं।
विज्ञापन


एसपी द्वारा जारी आदेशों में पीआरओ रघुराज सिंह को नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व वाचक पुलिस अधीक्षक प्रभाकर कैन्तुरा को पिलखुवा कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। इनके अलावा नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को हटाकर एसपी पीआरओ, बाबूगढ़ के प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार को प्रभारी एसओजी, देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह को अपराध शाखा, थाना साइबर अपराध में तैनात निरीक्षक अरविंद चौधरी को थाना बहादुरगढ़ का प्रभारी निरीक्षक, थाना बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


जबकि थानाध्यक्ष हाफिजपुर उप निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता को थाना बाबूगढ़ का चार्ज दिया गया है। थानाध्यक्ष कपूरपुर उप निरीक्षक आशीष कुमार को थानाध्यक्ष हाफिजपुर व थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी अवनीश शर्मा को थाना कपूरपुर का चार्ज सौंपा गया है। एसपी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए यह बदलाव किए गए हैं। इस कार्य मेंं लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed