{"_id":"588b638f4f1c1b3e0fcf5698","slug":"python-turned-in-cituli-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चितौली में निकला अजगर, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चितौली में निकला अजगर, दहशत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 27 Jan 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
अजगर निकलने से दहशत
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर रोड स्थित गांव चितौली में शुक्रवार को अजगर निकलने से दहशत फैल गई। काफी देर के प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने खुद ही अजगर को पकड़कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव चितौली में शुक्रवार सुबह गंदे नाले के पास ग्रामीणों की नजर एक अजगर पर पड़ी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए,
विज्ञापन
लेकिन अजगर को नहीं पकड़ सके। ग्रामीण विजय और संजय अजगर को पकड़कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया।
प्रभागीय वन अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि अजगर निकलने की सूचना पर टीम को गांव में भेजा गया था। अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।