फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Public court handled 938 cases.

लोक अदालत में निपटे 938 मामले

Sat, 13 Aug 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 13 Aug 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
Public court handled 938 cases.
कोर्ट - फोटो : demo pic

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 938 मामले का निस्तारण किया गया। इस दौरान 94.91 लाख रुपये का सेटलमेंट कराया गया।

विज्ञापन


प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला जज दीपक कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को लोक अदालत में दो वादों का निस्तारण कर छह लाख तीस हजार की धनराशि दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितों को दिलवाई गई। अपर जिला जज अरमजीत त्रिपाठी ने 75 वादों का निस्तारण कर 24 हजार रुपये अर्थदंड वसूल किया।
विज्ञापन


परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कमलेश दुबे ने 22 वादों का निस्तारण किया। इसी तरह, अपर जिला जज/फास्ट ट्रैक चंद्रपाल द्वितीय ने 3 वादों का निस्तारण कर 15 सौ रुपये अर्थदंड वसूल किए। साथ ही 3.50 लाख रुपये की धनराशि हादसा पीड़ितों को दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट मोहम्मद रफी ने 259 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 25700 रुपये अर्थदंड वसूल किया। प्रथम सिविल जज (सी.डि.) गुलाम मुस्तफा ने 27 वादों का निस्तारण किया। द्वितीय सिविल जज (सी.डि.) रवि यादव द्वारा 14 वादों का निस्तारण किया गया।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुणेंद्र प्रकाशद्वारा 36 वादों का निस्तारण कर 6150 रुपये का अर्थदंड वूसल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम साक्षी गर्ग द्वारा 64 वादों का निस्तारण कर 5350 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।

प्रथम सिविल जज (जू.डि) कमलकांत गुप्ता 4 वादों का निस्तारण किया गया। द्वितीय सिविल जज (जू.डि) अश्वनी कुमार ने 9 वादों का निस्तारण किया। सिविल जज (जू.डि) फास्ट ट्रैक आकांक्षा गर्ग ने 43 वादों का निस्तारण कर 7450 रुपये का अर्थदंड वसूला। 

सिविल जज (जू.डि)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर अमर प्रताप चौधरी ने 148 वादों का निस्तारण कर 18050 रुपये अर्थदंड वसूल किया। अपर सिविल जज (जू.डि)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर बलराम पवांर द्वारा 101 वादों का निस्तारण कर 34550 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया।


इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों ने नियत वादों में से 131 प्री-लिटिगेशन वादों का समझौता कर 83.89 लाख रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया। जिसमें 2.54 लाख रुपये की धनराशि बैंकों को नगदी मिलीं। कुल मिलाकर जिले में 938 मामलों का निस्तारण कर 94.91 लाख रुपये का सेटलमेंट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed