{"_id":"57ded2324f1c1b1c0aa82583","slug":"protesting-against-the-government-s-hopes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
सदर ब्लाक में दाम नहीं तो काम नहीं की तर्ज पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने बैठक का बहिष्कार कर सीडीपीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। रविवार को आशा कार्यकत्रियों ने नियमित होने की मांग को लेकर नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर धरना जारी रखा। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर विभागों में तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सुबह से जमा आशाओं ने धरना स्थल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ नारे लगाये। आशाओं का कहना था कि वे गांव में स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण भूूमिका निभाती हैं। फिर भी उनका मानदेय बेहद कम है। जिससे उन्हें परिवार का लालन पोषण करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारी ऑफिस में आराम से बैठकर आदेश देते हैं जबकि आशाएं घर घर जाकर काम करती हैं। इन स्थितियों को देखते हुए आशाओं का मानदेय बहुत कम है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर विभागों में ताला लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर सुनीता, गीता, बिमला, राजेंद्री, शशि, स्वेता, सुल्ताना, कविता, आशा, नीलम, संगीता, राकेश, विमलेश, ओमवती, गीता रानी, अनीता, कमला, रेखा रानी, मधु देवी, विमला, सुदेश, बालेश, लक्ष्मी, सन्तोष, मनोज बाला मौजूद रही।