फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Protesting against municipality.

नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन

Tue, 27 Sep 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 27 Sep 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
Protesting against municipality.
दूषित पानी की सप्लाई - फोटो : अमर उजाला

दूषित पानी की सप्लाई होने से परेशान चंडी कालोनी के लोगों का गुस्सा मंगलवार दोपहर फूट गया। उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मोहल्ले में पीने योग्य पानी की सप्लाई चालू कराने की मांग उठाई।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर चंडी कालोनी के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने टंकियों से दूषित पानी की सप्लाई होने के विरोध में नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गत एक सप्ताह से मोहल्ले में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। कूडे के तिनके पानी में आते हैं, जो पीने योग्य नहीं है। ऐसे में उन्हें पीने योग्य पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पालिका के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल्द पीने योग्य पानी की सप्लाई चालू होनी चाहिए ताकि मोहल्ले के लोगों को दिक्कतें नहीं हो सकें।


प्रदर्शन करने में फिरोज, रेनू, संजना, रुकसाना, मुनेश, धर्मवती, जितेंद्र, कृष्ण, रोशनलाल आर्य, पप्पू, मदनलाल, जितेंद्र शामिल रहे।

उधर, पालिका के जलकल अधिकारी जयशिव शर्मा ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द मामले की जानकारी कर लोगों की समस्या का समाधान करा दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed