फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Problems erupt BKU activists.

किसानों की समस्याओं पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता

Thu, 15 Dec 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 15 Dec 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
Problems erupt BKU activists.
भड़के भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

गन्ना भुगतान न होने और नोटबंदी के खिलाफ बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द राहत नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


भाकियू के जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने कहा कि गन्ना सत्र शुरू हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक किसानों को पुराने वर्ष का बकाया भुगतान नहीं मिला है। प्रशासनिक अफसर मिल मालिकों से साठगांठ कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


आए दिन चीनी मिलों पर सील लगा दी जाती है और कुछ ही समय में बिना किसी कार्रवाई के उसे खोल दिया जाता है। जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि नोटबंदी के बाद से बैंक अधिकारी किसानों का खुला शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को पर्याप्त पैसा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में गेहूं बुआई प्रभावित हो रही है। किसान न तो अपने बच्चों की फीस भर पा रहे हैं और न ही अपने बच्चों की शादी कर पा रहे हैं। भाकियू नेता नितिन बाना व तहसील अध्यक्ष कमल सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।

देहात में पशु चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। पुलिस प्रशासन इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहा है। छेड़छाड़ और रेप जैसी घटनाओं का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।


कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में टेनपाल सिंह, रामपाल सिंह, नरेश चंद्र, जगत सिंह, कालीचरन शर्मा, गंगाशरण शर्मा, मुनेशपाल सिंह, सुरेंद्र प्रधान, रामकुमार, जगत सिंह, संजय सिंह, जयवीर सिंह, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed