{"_id":"66c60cfa9b565872200ca1f3","slug":"private-surgeon-operate-in-govt-hospital-hapur-news-c-135-1-hpr1002-113933-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सरकारी अस्पतालों में निजी सर्जन करेंगे ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सरकारी अस्पतालों में निजी सर्जन करेंगे ऑपरेशन
Wed, 21 Aug 2024 09:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जिले के सरकारी अस्पतालों में अब निजी स्त्री रोग विशेषज्ञ गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराएंगी। शासन से सर्जन न मिलने पर विभाग ने यह कवायद शुरू की है। विभाग ऐसे चिकित्सकों को ऑपरेशन और परामर्श का शुल्क देगा। अल्ट्रासाउंड के लिए भी गर्भवतियों को क्यूआर कोड दिए जा रहे हैं।
जिले की आठ सीएचसी में सालों से सर्जन नहीं हैं, एक सर्जन था जिन्हें जिला अस्पताल में संबद्ध किया गया था। अब उनका भी स्थानांतरण हो गया है। ऐसे में ऑपरेशन सेवा अब बंद हो गई है। सामान्य ऑपरेशन वाले मरीजों को चिकित्सक रेफर कर देते हैं। लेकिन अस्पतालों में आने वाली गर्भवती महिलाओं की कई बार इसमें हालत बिगड़ जाती है।
इस समस्या से राहत पाने को विभाग ने आपात समय में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन के लिए निजी चिकित्सकों को सेवा देने के लिए आमंत्रित किया है। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थिसिया को अलग अलग शुल्क दिया जाएगा। फिलहाल हापुड़ सीएचसी में इसकी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उधर, सरकारी अस्पतालों के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भीड़ अधिक बढ़ जाने के कारण 24 सेंटरों को स्वास्थ्य विभाग ने क्यूआर सुविधा से जोड़ा है। गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों से क्यूआर कोड दिए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से महिलाएं इन 24 सेंटर पर अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं। इसका शुल्क विभाग की वहन कर रहा है।
इस तरह मिलेगा शुल्क-
स्त्री रोग विशेषज्ञों को दिन में ऑपरेशन करने पर दो हजार और एक हजार यात्रा शुल्क देय होगा। रात के समय ऑपरेशन का चार हजार और एक हजार यात्रा किराया देय होगा। प्रत्येक विजिट पर 1500 रुपये अलग से देय होगा। एनेस्थिशिया को दिन के लिए एक हजार और रात में दो हजार का शुल्क देय होगा।
कोट -
सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन प्रसव हो सकेगा। इसके लिए प्राइवेट चिकित्सकों से सुविधा ली जाएगी। मरीज को कोई शुल्क नहीं देना होगा, बल्कि विभाग ही इसका शुल्क वहन करेगा।-- डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
जिले की आठ सीएचसी में सालों से सर्जन नहीं हैं, एक सर्जन था जिन्हें जिला अस्पताल में संबद्ध किया गया था। अब उनका भी स्थानांतरण हो गया है। ऐसे में ऑपरेशन सेवा अब बंद हो गई है। सामान्य ऑपरेशन वाले मरीजों को चिकित्सक रेफर कर देते हैं। लेकिन अस्पतालों में आने वाली गर्भवती महिलाओं की कई बार इसमें हालत बिगड़ जाती है।
विज्ञापन
इस समस्या से राहत पाने को विभाग ने आपात समय में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन के लिए निजी चिकित्सकों को सेवा देने के लिए आमंत्रित किया है। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थिसिया को अलग अलग शुल्क दिया जाएगा। फिलहाल हापुड़ सीएचसी में इसकी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उधर, सरकारी अस्पतालों के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भीड़ अधिक बढ़ जाने के कारण 24 सेंटरों को स्वास्थ्य विभाग ने क्यूआर सुविधा से जोड़ा है। गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों से क्यूआर कोड दिए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से महिलाएं इन 24 सेंटर पर अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं। इसका शुल्क विभाग की वहन कर रहा है।
इस तरह मिलेगा शुल्क-
स्त्री रोग विशेषज्ञों को दिन में ऑपरेशन करने पर दो हजार और एक हजार यात्रा शुल्क देय होगा। रात के समय ऑपरेशन का चार हजार और एक हजार यात्रा किराया देय होगा। प्रत्येक विजिट पर 1500 रुपये अलग से देय होगा। एनेस्थिशिया को दिन के लिए एक हजार और रात में दो हजार का शुल्क देय होगा।
कोट -
सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन प्रसव हो सकेगा। इसके लिए प्राइवेट चिकित्सकों से सुविधा ली जाएगी। मरीज को कोई शुल्क नहीं देना होगा, बल्कि विभाग ही इसका शुल्क वहन करेगा।