{"_id":"58694b774f1c1bd606eecb02","slug":"power-was-cut-to-four-days-of-60-villages-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन गुल रही 60 गांवों की बिजली, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन गुल रही 60 गांवों की बिजली, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंभावली बिजलीघर से लोदीपुर सब स्टेशन को आ रही 33 हजार वोल्टेज की लाइन में बृहस्पतिवार को आए फाल्ट से पिछले चार दिन से 60 गांवों की बिजली गुल रही। लाइन नहीं जोड़े जाने के चलते 60 गांवों के लाखों ग्रामीणों को पानी की समस्या से भी दो चार होना पड़ा।
रविवार को भड़के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजलीघर में तालाबंदी की चेतावनी दी। हंगामा और प्रदर्शन के बाद हरकत में आए पावर कारपोरेशन के अफसरों ने फाल्ट ठीक कराकर देर शाम आपूर्ति सुचारु कराई। सिंभावली के बड़े बिजलीघर से गढ़ क्षेत्र के लोदीपुर सब स्टेशन को आ रही 33 हजार वोल्टेज वाली लाइन में बृहस्पतिवार रात नौ बजे फाल्ट हो गया था।
विज्ञापन
इसके चलते कुलपुर और लोदीपुर फीडरों से जुड़े झड़ीना, सैदपुरा, हैदरपुर, पावटी, सादुल्लापुर, खेड़ा, लडपुरा, भगवंतपुर, ढाना, हिरनपुरा, पावटी, पौपाई समेत 60 गांवों की बिजली सप्लाई रविवार देर शाम तक ठप रही है। बिजली गुल होने से हजारों परिवारों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन
लगातार शिकायतों के बाद भी फाल्ट ठीक न होने से प्रभावित गांवों के लोगों ने रविवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव सुबोध त्यागी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सोमवार सुबह तक सप्लाई सुचारू न होने पर लोदीपुर सब स्टेशन में तालाबंदी कर बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
इसके बाद हरकत में आए पावर कारपोरेशन के अफसरों ने रविवार शाम फाल्ट की मरम्मत कराई। एसडीओ जीपी शर्मा ने बताया कि फाल्ट को ठीक करा कर साढ़े 6 बजे सप्लाई सुचारू करा दी गई है। इस दौरान नैन सिंह, कुंदन सिंह, अरुण, मिथुन त्यागी, अंकुर त्यागी, दिनेश त्यागी, बॉबी मौजूद रहे।