{"_id":"58b455204f1c1bbd0e8307be","slug":"power-takes-pole-start-stealing-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशवनगर में विद्युत पोल लगते ही बिजली चोरी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशवनगर में विद्युत पोल लगते ही बिजली चोरी शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित फूटी लाइन केशवनगर में दशकों बाद विधायक निधि से विद्युत पोल तो लग गए, लेकिन लाइन खिंचते ही स्थानीय लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करने लगे हैं। सोमवार को सूचना पर जेई की छापामारी में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
आनन फानन में तीन लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित केशवनगर में दो महीने पहले तक विद्युत पोल नहीं लगे थे। लोगों ने बल्लियों के सहारे 500 मीटर दूरी से केबिल कनेक्शन लिए हुए थे।
विज्ञापन
कई बार फाल्ट होने से केबिल में अक्सर आग तक लग जाती थी। स्थानीय लोगों ने कई बार पावर कारपोरेशन के अधिकारियों का घेराव किया था। दो महीने पहले विधायक निधि से कालोनी में विद्युत पोल लग गए।
विज्ञापन
समस्या का हल होते ही अब कालोनी के लोगों ने बिजली चोरी का खेल शुरू कर दिया है। बड़े पैमाने पर कटिया डालकर लोग बिजली चोरी कर रहे हैं, हालांकि इनमें अधिकांश ने कनेक्शन भी लिए हुए हैं।
सोमवार को जेई धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ कालोनी में पहुंचे। उन्होंने तीन लोग कांति प्रसाद, मंगल सिंह, गोपाल के यहां बिजली चोरी होते पकड़ ली। आनन फानन में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
बिजली निगम के एमडी अभिषेक प्रकाश मंगलवार को राजस्व वसूली को लेकर निगम अफसरों की बैठक लेंगे। बता दें कि पावर कारपोरेशन के अधिकारी जिले में लक्ष्य अनुरूप वसूली नहीं कर पा रहे हैं।
इस निरीक्षण से पूर्व ही अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं निविदा कर्मचारी भी वेतन संबंधी समस्या का लेकर एमडी से मिलेंगे।