{"_id":"586bc2284f1c1b025215961d","slug":"power-loom-factory-inspection-found-eligible","type":"story","status":"publish","title_hn":"वस्त्र निरीक्षक के निरीक्षण में पात्र मिले पावरलूम कारखाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वस्त्र निरीक्षक के निरीक्षण में पात्र मिले पावरलूम कारखाने
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 03 Jan 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
पात्र मिले पावरलूम कारखाने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के अफसरों द्वारा जिन पावरलूम कारखानों के बिजली के कनेक्शन बकाएदारी बताकर काट दिए गए थे, मंगलवार को वस्त्र निरीक्षक ने निरीक्षण कर, प्रथम दृष्टया इन्हें पात्र माना है। इस संबंध में शासन से पत्राचार भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि, बीते दिनों बिजली निगम के अफसरों ने सात पावरलूम कारखानों के कनेक्शन बकाएदारी के चलते काट दिए थे। पीड़ित संचालकों ने सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का पैसा ही बकाया होना बता कनेक्शन जुड़वाने की अपील की थी, उनके स्तर पर बिल जमा था।
विज्ञापन
लेकिन बिजली निगम के अफसरों ने इन कारखानों को अपात्र बताया था, अफसरों का कहना था कि सरकार से बिल पर छूट केवल हैंडलूम कारखानों पर मिलती है, जिनमें कम क्षमता के मोटर लगे हैं। इससे गुस्साए उद्यमियों ने एसई कार्यालय पर काफी हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
मंगलवार को वस्त्र निरीक्षक नीरज सिंधू ने प्रभावित पावरलूम कारखानों का निरीक्षण किया। उद्यमी अमन गुप्ता ने उन्हें कारखानों के तमाम कागजात दिखाए व शासनादेश से भी अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान बिजली निगम के दोनों एसडीओ समेत अवर अभियंता, लाइनमैन भी मौजूद रहे। नीरज सिंधू ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी कारखाने पात्र हैं, सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का इन कारखानों को लाभ दिया जाता है।
ऐसे में बिजली निगम द्वारा की गई कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। इस संबंध में वह शासन को पत्राचार कर रहे हैं। इस दौरान एसडीओ दिपांशु सहाय, यशेंद्र सिंह, जेई साहब सिंह, उद्यमी यामीन, मोहम्मद इरशाद, दिलशाद, मोहम्मद यामीन मौजूद रहे।