{"_id":"693d96ff26992bb8ab0c8c9d","slug":"power-cut-in-30-thousand-houses-hapur-news-c-135-1-hpr1005-134112-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: केबल बॉक्स में फाल्ट से साढ़े पांच घंटे गुल रही 30 हजार घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: केबल बॉक्स में फाल्ट से साढ़े पांच घंटे गुल रही 30 हजार घरों की बिजली
Sat, 13 Dec 2025 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शनिवार की सुबह कोहरे के कारण आई नमी से दिल्ली रोड पर तिरुपति गार्डन के पास केबल बॉक्स में फाल्ट हो गया। इस कारण दिल्ली रोड प्रथम व द्वितीय, प्रीत विहार व आनंद विहार बिजलीघर से जुड़े 30 हजार घरों की बिजली साढ़े पांच घंटे गुल रही।
सुबह करीब छह बजे अचानक तिरुपति गार्डन के पास तेज धमाका हुआ। इससे शहर के 40 से अधिक मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने केबल बॉक्स की मरम्मत का काम शुरू कराया। इसकी मरम्मत में करीब साढ़े पांच घंटे लगे। इस दौरान कुछ देर के लिए हाइटेंशन लाइन को भी बंद रखा गया। कोई हादसा न हो इसके लिए टाउन हाल बिजलीघर की आपूर्ति भी एक घंटे बंद रही। वहीं, बिजली कटौती के कारण सुबह लोगों को पानी की किल्लत हुई।
इन मोहल्लों की आपूर्ति रही प्रभावित--
मोहल्ला लज्जापुरी, चमरी, आर्यनगर, जवाहर गंज, छज्जुपुरा, फ्री गंज रोड, रघुवीर गंज, मधुबन कॉलोनी, आलोक कॉलोनी, शांति विहार, राजीव विहार, शंभुपुरा, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, कोटला मेवतियान, आवास विकास कॉलोनी बुलंदशहर रोड, सैनी नगर, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, कोतवाली, तहसील, कचहरी, रफीकनगर, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा, दशमेशनगर, इंद्रानगर, अशोक कॉलोनी, अलका कॉलोनी, गणेशपुरा, फ्री गंज रोड, रेलवे रोड, कलक्टर गंज, गंगापुरा, पटेल नगर और ज्ञानलोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कोट -
कोहरे के कारण आई नमी से केबल बॉक्स में फाल्ट हो गया। टीम ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराया। लगभग साढ़े पांच घंटे बाद आपूर्ति सामान्य हो गई थी।
- आशीष कुमार, अधिशासी अभियंता
आठ घंटे बंद रहा आनंद विहार बिजलीघर--
शनिवार को आनंद विहार बिजलीघर की वीसीबी मशीन बदली गई। इसके कारण सुबह दस से शाम करीब साढ़े पांच बजे तक 14 मोहल्ले और गांवों की आपूर्ति को बंद रखा गया। इस कारण आनंद विहार, मोहल्ला शिवगढ़ी, रामगढ़ी, सामिया गार्डन, आशियाना कॉलोनी, अपना घर कॉलोनी, अलीशेर नगर शामिल है। इसके साथ गांव इम्टौरी, रघुनाथपुर, पूठा हुसैनपुर, चंदपुरा, सबली, रामपुर, बुलंदशहर रोड, रेलवे स्वतंत्र पोषक की आपूर्ति बाधित रही। मामले में एसडीओ हिमांशु सचान ने बताया कि आनंद विहार बिजलीघर के यार्ड में लगी जर्जर वीसीबी मशीन को बदलवाया गया है।
विज्ञापन
सुबह करीब छह बजे अचानक तिरुपति गार्डन के पास तेज धमाका हुआ। इससे शहर के 40 से अधिक मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने केबल बॉक्स की मरम्मत का काम शुरू कराया। इसकी मरम्मत में करीब साढ़े पांच घंटे लगे। इस दौरान कुछ देर के लिए हाइटेंशन लाइन को भी बंद रखा गया। कोई हादसा न हो इसके लिए टाउन हाल बिजलीघर की आपूर्ति भी एक घंटे बंद रही। वहीं, बिजली कटौती के कारण सुबह लोगों को पानी की किल्लत हुई।
विज्ञापन
इन मोहल्लों की आपूर्ति रही प्रभावित
मोहल्ला लज्जापुरी, चमरी, आर्यनगर, जवाहर गंज, छज्जुपुरा, फ्री गंज रोड, रघुवीर गंज, मधुबन कॉलोनी, आलोक कॉलोनी, शांति विहार, राजीव विहार, शंभुपुरा, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, कोटला मेवतियान, आवास विकास कॉलोनी बुलंदशहर रोड, सैनी नगर, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, कोतवाली, तहसील, कचहरी, रफीकनगर, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा, दशमेशनगर, इंद्रानगर, अशोक कॉलोनी, अलका कॉलोनी, गणेशपुरा, फ्री गंज रोड, रेलवे रोड, कलक्टर गंज, गंगापुरा, पटेल नगर और ज्ञानलोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कोट -
कोहरे के कारण आई नमी से केबल बॉक्स में फाल्ट हो गया। टीम ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराया। लगभग साढ़े पांच घंटे बाद आपूर्ति सामान्य हो गई थी।
- आशीष कुमार, अधिशासी अभियंता
आठ घंटे बंद रहा आनंद विहार बिजलीघर