{"_id":"68d187f84b8d67cd220dcd69","slug":"power-cut-for-one-and-half-hour-hapur-news-c-135-1-hpr1002-130566-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फाल्ट से डेढ़ घंटे तक बंद रहा दिल्ली रोड बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फाल्ट से डेढ़ घंटे तक बंद रहा दिल्ली रोड बिजलीघर
Mon, 22 Sep 2025 11:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर में फाल्ट से सोमवार की सुबह करीब 11 बजे आधे शहर की बत्ती गुल रही। डेढ़ घंटे तक 20 हजार घरों को आपूर्ति नहीं मिल सकी। स्वर्ग आश्रम रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों में भी बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडरों से टीचर कॉलोनी, राजीव विहार, सिद्धार्थनगर, लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी, चमरी, अर्जुननगर, अपनाघर कॉलोनी, विवेक विहार, कलक्टर गंज, रामगंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, पटेलनगर, आर्यनगर, जवाहर गंज, त्रिवेणीगंज, आर्यनगर, मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय को आपूर्ति मिलती है।
सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बिजलीघर में फाल्ट के कारण इन सभी मोहल्लों की सप्लाई बाधित हो गई। डेढ़ घंटे तक लोगों ने बिजली संकट झेला। इसके अलावा स्वर्ग आश्रम रोड बिजलीघर से जुड़े मोहल्ले में भी करीब पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। आरडीएसएस योजना में जर्जर लाइनों की बदली के चलते यहां समस्या बनी रही। साथ ही दिल्ली रोड बिजलीघर में टीपीएमओ बदलने के कार्य के चलते मंगलवार को सुबह दस से दोपहर साढ़े 12 बजे तक इस बिजलीघर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता अशीष कौशल ने बताया कि फाल्ट के कारण बिजलीघर से जुड़े इलाकों में सप्लाई बाधित रही थी।