{"_id":"580f7e9b4f1c1bc877bc3317","slug":"power-corporation-contract-employee-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के संविदा कर्मचारी ने की हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के संविदा कर्मचारी ने की हड़ताल
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 25 Oct 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मचारी ने की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
वेतन संबंधी समस्या पर मंगलवार को बिजली निगम के संविदा कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर मेरठ रोड आवास विकास स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कर्मियों ने ठेकेदार पर वेतन वितरण में अनियमितता का आरोप लगा, राहत नहीं मिलने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। हालांकि, एसई ने राहत का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी संविदा कर्मचारियों ने बताया कि वह कड़ी मेहनत से बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का कार्य करते हैं। निगम अफसरों की लापरवाही से ठेकेदार उनका शोषण कर रहा है। उनका वेतन करीब सात हजार रुपये है,
विज्ञापन
लेकिन ठेकेदार सिर्फ उन्हें चार हजार रुपये भुगतान करता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके विरोध में कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य का बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
हालांकि अधीक्षण अभियंता ने राहत का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में सतीश, राकेश, शिवकुमार, संजय, गुरमीत, राकेश, मनोज समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।