{"_id":"57ea84504f1c1b517c57437e","slug":"postman-died-from-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":" बुखार से पोस्टमैन समेत भट्ठा कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पोस्टमैन समेत भट्ठा कारोबारी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 27 Sep 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
fever
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से पीड़ित पोस्टमैन समेत एक भट्ठा कारोबारी की सोमवार देर रात मौत हो गई। गढ़ क्षेत्र में अब बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। वायरल फीवर, मलेरिया, टायफाइड, चिकनगुनिया और डेंगू से गढ़-ब्रजघाट
विज्ञापन
समेत देहात क्षेत्र में आए दिन लोग अपनी जान गवां रहे हैं। अठसैनी गांव में रहने वाले पोस्टमैन कंछिद सिंह (50) वर्ष गढ़ के डाकघर में तैनात थे। उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन स्थानीय चिकित्सक से आराम नहीं मिलने पर परिजन उनका इलाज गढ़-चौपला के चिकित्सक से करा रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन सोमवार देर रात कंछिद ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा दौताई गांव निवासी भट्ठा कारोबारी अखलाक अहमद को चार दिन से बुखार आ रहा था। मेरठ के चिकित्सक से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
बेटे खालिद चौधरी ने बताया कि मेडिकल जांच में बुखार के दौरान ब्लड प्रेशर लो होने से उनके दोनों गुर्दे फेल हो गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, आसपास के गांवों में बुखार से लोग सहमे हुए हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार का कहना है कि सेहत महकमे की टीम लगातार गांवों में कैंप लगाकर रोगियों का परीक्षण और दवाओं का वितरण कर रही हैं। लोगों को भी घरों समेत आसपास में सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।