Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   poster paste on school

Hapur News: सिरफिरे ने स्कूल के बाहर चस्पा किए छात्रा के पोस्टर

Tue, 22 Apr 2025 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 22 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
poster paste on school
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। नगर के काॅन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को मंदबुद्धि बताते हुए एक सिरफिरे ने उसके फोटो लगे लापता होने के पोस्टर स्कूल के बाहर खंभों और दीवारों पर चस्पा कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह स्कूल पहुंचे छात्रों और शिक्षकों को स्कूल के बाहर छात्रा के फोटो वाले पोस्टर लगे दिखाई दिए। स्कूल की छात्रा होने के कारण सभी को पोस्टर देखने की उत्सुकता हुई। छात्रों ने पास जाकर देखा तो पोस्टर पर लिखा था कि छात्रा मानसिक रूप से बीमार है, जो दो दिन से लापता है। छात्रा को तलाश करने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की गई थी। वहीं, स्कूल के ही शिक्षक का नंबर लिखकर सूचना देने की बात कही गई। थोड़ी ही देर में पोस्टर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर छात्रा के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में छात्रा के परिजन ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


-- बाइक सवार ने चस्पा किए पोस्टर

स्कूल के बाहर छात्रा का फोटो लगे पोस्टर लगाने वाला आरोपी रविवार को बाइक से वहां पहुंचा था। जिसने स्कूल और आसपास में पोस्टर चस्पा किए। सोमवार को स्कूल में अवकाश होने के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। मंगलवार को स्कूल खुलने पर पहुंची छात्रा को सहपाठियों ने पोस्टर दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- क्या बोले अधिकारी

छात्रा का फोटो युक्त पोस्टर लगाने के मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गई है। जिसमें बाइक सवार युवक पोस्टर चस्पा करता दिखा है। आरोपी की पहचान कराकर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- वरुण मिश्रा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed