{"_id":"69667c3b9c1333d3a80f993b","slug":"policemen-save-life-of-a-boy-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135596-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिसकर्मी ने सीपीआर देकर युवक की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिसकर्मी ने सीपीआर देकर युवक की बचाई जान
Tue, 13 Jan 2026 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिला पुलिस का एक सराहनीय कार्य सामने आया है। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्याना रोड स्थित वेदांत कॉलेज के पास युवक अचानक सड़क किनारे गिर पड़ा और उसे दौरे पड़ने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंचे यूपी-112 के मुख्य आरक्षी सुनीत कुमार ने बिना समय गंवाए सीपीआर देकर युवक की जान बचाई।
पुलिस के अनुसार थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम चितौड़ा निवासी संजय 12 जनवरी को गढ़–स्याना रोड से गुजर रहा था। जैसे ही वह वेदांत कॉलेज के पास पहुंचा। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गया। उसे दौरे पड़ते देख आसपास के लोग घबरा गए और तत्काल यूपी-112 पर कॉल कर सूचना दी।
सूचना मिलते ही यूपी-112 की पीआरवी 3971 पर तैनात मुख्य आरक्षी सुनीत कुमार मौके पर पहुंचे। सुनीत कुमार ने तुरंत सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद युवक को गढ़मुक्तेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर उपचार मिलने के कारण युवक की जान बच सकी। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने मुख्य आरक्षी सुनीत कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।