फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police caught two thief

Hapur News: बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य दबोचे

Sat, 27 Apr 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
police caught two thief
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 बिजली तार के बंडल बिजली तार व घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद की है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना देहात पुलिस शनिवार की दोपहर हापुड़ मेरठ बाईपास स्थित धनौरा कट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक पिकअप को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन पिकअप चालक पुलिस को देख गाड़ी लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को सहित दो व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपने आप को बिजली तार चोर बताया। इस पर पुलिस ने पिकअप की जांच की तो इसमें बिजली तार के करीब 50 बंडल लदे थे।
विज्ञापन


दोनों तार चोरों ने अपने नाम अब्दुल निवासी गांव बरमपुर जिला सिद्धार्थनगर हाल पता सोनिया विहार थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद व इरशाद निवासी वनटिकरा भानपुर थाना सोनहा जिला बस्ती हाल पता सोनिया विहार तीसरा पुस्ता गली नंबर चार दिल्ली बताएं हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह बिजली के बंडलों को मेरठ से हापुड़ होते हुए दिल्ली बेचने जा रहे थे। सीओ ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed