{"_id":"65ca4a5d723da55f8609b43e","slug":"police-arrest-two-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107640-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
Mon, 12 Feb 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। रविवार रात थाना धौलाना पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दो घायल सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट के तीस हजार रुपये, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक व अवैध असलाह बरामद किए हैं।
सीओ पिलखुवा जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ रविवार की देर रात निधावली नहर पुल से देहरा झाल की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन युवक रुकने के बजाए पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार दो युवकों को गोली लगी और बाइक गिर गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया।
तीनों युवकों की पहचान सूरज उर्फ शुभम पुत्र नरेश निवासी गांव रजापुरा थाना कविनगर जिला गाजियाबाद, बोबी पुत्र रमेश निवासी गांव छपरौला थाना बादलपुर जिला गौतमबुद्धनगर व दीपक पुत्र सुभाष निवासी गांव सौलाना थाना धौलाना जिला हापुड़ के रूप में हुई है। घायल बदमाश सूरज उर्फ शुभम व बोबी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैंग का सरगना सूरज उर्फ शुभम है। इन दोनों पर जिला गाजियाबाद व हापुड़ में लूट, चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि के 22 मुकदमे दर्ज है। अन्य बदमाश दीपक के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
--
बदमाशों ने लोहा व पशु व्यापारी से लूटे थे पांच लाख रुपये
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर 2023 की शाम करीब साढ़े सात बजे जिला गाजियाबाद के शास्त्रीनगर निवासी लोहा व्यापारी सत्येंद्र गोयल अपने शोरुम से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मिलन बैंकट हाल के पास गिरफ्तार घायल बदमाश सूरज उर्फ शुभम व बोबी ने स्कूटी में टक्कर मारकर इन्हें गिरा दिया। इसके बाद उक्त बदमाश लोहा व्यापारी का बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में साढ़े तीन लाख रुपये, गोदाम की चाबी समेत अन्य कागजात थे। बदमाशों ने अपने साथी दीपक के साथ मिलकर 8 फरवरी को नई दिल्ली थाना विंदापुर के नंदराम पार्क उत्तम नगर निवासी पशु व्यापारी सतीश कुमार को अपना निशाना बनाया। पशु व्यापारी अपने चालक के साथ कार से 8 फरवरी की शाम करीब सवा पांच बजे बंबा पटरी के रास्ते से होते हुए गांव जादौपुर भैंस खरीदने जा रहा था। इसी बीच उक्त बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर कार को रुकवा लिया और पशु व्यापारी से डेढ़ लाख रुपए की नगदी, मोबाइल व कार की चाबी लूट कर फरार हो गए थे।