फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest four accused

Hapur News: सिखैड़ा में हुई पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2023 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 24 Jul 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
police arrest four accused
सिंभावली। सोमवार की सुबह गांव सिखैड़ा के जंगल में हुई पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीन घायलों समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने 20 जुलाई की रात एक दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सोमवार की सुबह सिंभावली पुलिस वैठ मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सामने की तरफ से एक लग्जरी कार आती दिखाई दी। जिसे पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, तो चालक ने कार गांव सिखैडा-नयाबांस की ओर भगा ली। सिखैड़ा के जंगल के निकट बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों समेत चार बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


फर्जी नंबर प्लेट लगी कार, अवैध असलाह और गहने बरामद

सीओ ने बताया कि बदमाशों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी लग्जरी कार, तमंचे, चाकू और जेवरात बरामद किए गए हैं। बदमाशों ने 19 जुलाई की रात बस से उतर कर गांव लौट रहे सिखैड़ा निवासी मनोज और उसकी पत्नी से पांच हजार की नकदी, सोने की चेन, चार अंगूठी, झुमकी लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर खड़े वाहनों को बनाते हैं निशाना

पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह हाईवे किनारे खड़े वाहनों और पैदल जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। जिनके खिलाफ गाजियाबाद और हापुड़ जनपदों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश शाकिर निवासी लालपुर सोलाना, राशिद और गुल्लू निवासी गांव खिचरा थाना धौलाना हैं। वहीं उनका साथी सुहेल भी गांव खिचरा का रहने वाला है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


घटना के खुलासे के बाद हुआ लूट का मुकदमा दर्ज

गढ़मुक्तेश्वर। 20 जुलाई की रात करीब 12.30 बजे सिखैड़ा निवासी मनोज, उसकी पत्नी निधि और बेटे देवेश से सिखैड़ा बाईपास पर बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं भागने के दौरान शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उस समय सिंभावली पुलिस ने मामला आपसी रंजिश का बताकर पल्ला झाड़ लिया था। गिरफ्तार बदमाशों के घटना में शामिल होना कबूलने के बाद सोमवार को तुरंत ही मनोज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed