फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest accused

Hapur News: खुद पर गोली चलवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 17 Feb 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
police arrest accused
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में छिजारसी कट के पास खुद पर गोली चलवाकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सात फरवरी की रात को रेलवे रोड स्थित मोहल्ला साकेत निवासी वीरपाल सैनी के घायल होने की सूचना पर उसकी पत्नी प्रीति ने तहरीर देकर ग्राम छिजारसी निवासी मनोज पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान जांच में सामने आया कि वीरपाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मनोज को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाने की साजिश रची थी। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता वीरपाल सैनी को धौलाना रोड से गिरफ्तार कर लिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि झूठा मुकदमा दर्ज कर साजिश रचने का मामला निकला है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed