फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest accused

Hapur News: युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2026 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 09 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
police arrest accused
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में रास्ते में रोककर युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


साकेत कॉलोनी रेलवे रोड निवासी प्रीति सैनी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति वीरपाल सैनी टोल टैक्स पर फास्टैग लगाने का काम करते हैं। पिछले कुछ समय से उनका छिजारसी निवासी मनोज से विवाद चल रहा था। सात फरवरी की रात करीब दस बजे वीरपाल सैनी टोल से काम समाप्त कर छिजारसी मार्ग से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में ट्यूबवेल के पास मनोज ने अपने एक साथी के साथ उन्हें रोक लिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गोली वीरपाल सैनी के दाहिने हाथ में लगी, इससे वह मौके पर ही गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के एक अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक को गोली मारने की घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed