{"_id":"6956a1c2bd836b2cad06b0b5","slug":"police-arrest-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135007-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
Thu, 01 Jan 2026 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार बृहस्पतिवार शाम अपनी पुलिस टीम के साथ रामपुर कट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक संदिग्ध अवस्था में आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाश की पहचान गौरव निवासी ग्राम नाईपुरा, जनपद अमरोहा के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बहादुरगढ़ पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -