{"_id":"294207a043f4401f965bcab600ff6c50","slug":"plus-hypersensitive-booths-will-videography-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर होगी वीडियोग्राफी
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना ब्लॉक में मंगलवार को होने वाले द्वितीय चरण में 20 अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस अफसरों की पैनी निगाह रहेगी। इसके लिये पुलिस ने बूथों की वीडियोग्राफी कराई जायेगी,ताकि यहां किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
द्वितीय चरण के लिये पुलिस की ड्यूटी लगाने का भी काम कर दिया है जो मतदान केंद्रों पर पहुंच गई है। मंगलवार को धौलाना ब्लॉक में प्रधानी का चुनाव होना है। ब्लॉक धौलाना में कुल 20 मतदान केंद्र ऐसे है जो अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में आते हैं।
इन बूथों पर पुलिस ने खास प्लानिंग तैयार की है। इन बूथों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिये पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी कराई जायेगी। ताकि यहां जरा सी भी घटना होने पर वीडियोग्राफी की मदद से असमाजिक तत्वों की पहचान कर ली जाए।
विज्ञापन
धौलाना ब्लॉक के गांव बझैड़ा कलां, भूडिया, सपनावत, धौलाना, कंदौला, पारपा, शाहपुर फगौता, सिसौली खेड़ा, शामली, अतरौली, मुकीमपुर, सिखैड़ा, बझैड़ा खुर्द सहित कई अतिसंवेदनशील बूथ है। इन पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों के अलावा हर पांच मिनट में पुलिस का मूवमेंट रहेगा।
एसपी योगेश सिंह का कहना है कि अतिसंवेदनशील बूथों की वीडियोग्राफी कराई जायेगी और इन बूथों पर पुलिस द्वारा खास नजर रखी जायेगी। द्वितीय चरण का चुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जायेगा।
धौलाना में होने वाले द्वितीय चरण के लिये 16 अतिरिक्त पुलिस मोबाइल, 10 कलस्टर मोबाइल, 20 स्टेटिक्स, 4 एसडीएम और सीओ मोबाइल, एक अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक मोबाइल, एक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मोबाइल, एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोबाइल, एक अतिरिक्त सीओ मोबाइल।